शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह

Prince Kumar
4 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

( चंद्र प्रकाश नेगी): लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह आज सुबाथू पहुंचकर मुख्य जिला सड़क (परवाणू-कसौली-धर्मपुर-सोलन) का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मौसम एवं अन्य कारणों से इस मार्ग की स्थिति खराब है। इसके मुरम्मत कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत 23 करोड़ रुपए की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरांत सड़क के सुधारीकरण का कार्य आरम्भ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नाबार्ड से 23 करोड़ की राशि स्वीकृत होने तक इस सड़क का सुधारीकरण का कार्य 1 करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से विभाग द्वारा करवाया जा रहा है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वह स्वयं विभिन्न क्षेत्रो में जाकर सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं। सड़कों में यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे संबन्धित अधिकारियों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को बेहतर बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। वर्तमान समय में प्रदेश में जो भी मार्ग बनाएं जा रहे हैं, उन सभी में बॉक्स कल्वर्ट लगाए जा रहें हैं, ताकि भारी वर्षा से सड़कों को नुकसान न पहुँचे। उन्होंने कहा कि 20 करोड़ रूपये की राशि से धर्मपुर सुबाथू मार्ग का सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सोलन ज़िला में गत साढ़े तीन वर्षों में सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण पर लगभग 227 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में 12 नए पुल निर्मित किए गए और 11 पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर लगभग 40 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। ज़िला सोलन में गत वर्षाें में 70.51 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। वर्तमान में सोलन ज़िला में सड़कों की कुल लम्बाई 3350 किलोमीटर है। इसी तरह गत वर्षाे में सोलन जिला में लगभग 278 किलोमीटर सड़कों की मेटलिग व टारिंग, लगभग 135 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण तथा 450 किलोमीटर सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण किया गया है।
उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियांे को इनके त्वरित निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर हि.प्र. कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, ग्राम पंचायत तोप-की-बेड़ की प्रधान मन्जू गौड़, उप-प्रधान भूपेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत चेवा के प्रधान रमेश चौहान, जल प्रबन्धन बोर्ड के सदस्य सुरेन्द्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस समिति के महा सचिव रमेश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के शोभित बहल, सक्षम, संधीरा शीनू सिंह, विश्व कर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, लोक निर्माण विभाग हि.प्र. के प्रमुख अभियंता एन.पी. सिंह, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा, अधिशाषी अभियंता रवि कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *