ड्राइविंग टेस्ट के लिए ऑनलाइन स्लॉट करें बुक

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए आवेदनकर्ता को अब ऑनलाइन स्लॉट बुक करने होंगे। इससे पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी। आवेदन www.parivahan.gov.in पर किया जा सकता है।

एसडीएम पालमपुर ओपी यादव का कहना है कि उपरोक्त वैबसाइट पर ऑनलाइन सर्विसिज पर जाकर आवेदनकर्ता ड्राइविंग लाइसेंस से पहले ड्राइविंग लाइसेंस स्लॉट बुक करवाएं। इस प्रक्रिया के लिए आवेदनकर्ता को संबंधित कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी और घर बैठे ही स्लॉट बुक किया जा सकता है। इसके पश्चात निश्चित तिथि को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट दे सकते हैं। ड्राइविंग टेस्ट के दिन आवेदनकर्ता को लर्नर लाइसेंस, ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट स्लॉट बुकिंग का एक्नॉलेजमेंट और फॉर्म न. 2 साथ लाना होगा।

उनका कहना है 7 जुलाई 2026 को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट आयोजित होगा। सभी आवेदनकर्ता ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा लें। यह प्रक्रिया आगामी समय में जारी रहेगी और ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट से ठीक एक सप्ताह पहले ड्राइविंग स्लॉट बुकिंग खोल दी जाएगीं। इसलिए सभी आवेदनकर्ता आगामी समय में भी इसी प्रक्रिया का पालन करते हुए ड्राइविंग टेस्ट में आएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *