ओपीस लागू करो, फ्यूल चार्ज और मिल्क सेस हटाओ: विद्युत बोर्ड पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुनिहार

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

(चंद्र प्रकाश नेगी): विद्युत बोर्ड पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उप इकाई कुनिहार की मासिक बैठक इकाई प्रधान रतन तनवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सुबाथू, पट्टा बरावरी, कुफ्टू, शारड़ाघाट, जाड़ली, बनोह, डुमैहर, पोखटू, सेरी, घाघर तथा कुनिहार से लगभग 60 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजित बैठक में रूपेंद्र कौशल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इकाई के सदस्य लाइनमैन दुनी चंद निवासी ऊंचागांव कुनिहार आकस्मिक निधन होने से हमने एक अच्छा साथी खो दिया है। सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
प्रधान रतन तनवर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई माह में इनकम टैक्स से प्रभावित सदस्य अपनी आईटीआर अवश्य भरें। उन्होंने मुख्य मांग रखी कि विद्युत बोर्ड ने 1जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमानों का एरियर तो दिया है। लेकिन उसमें पैंशन अलाउंस की गणना नए वेतनमान के अनुसार नहीं की गई है। यह बात आरटीआई से प्राप्त एरियर की सूचना से स्पष्ट हुई है। इसलिए बोर्ड से मांग की गई कि पैंशन अलाउंस के एरियर की गणना तुरंत कर अक्टूबर 2022 से पहले का बकाया बिना देरी किए संबंधित पैंशनरों को जारी किया जाए। साथ ही 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पैंशनरों को हिमाचल सरकार के आदेशानुसार संशोधित सभी प्रकार का बकाया शीघ्र देने की मांग की गई। 58 से 70 वर्ष तक के वरिष्ठ पैंशनरों की जिम्मेदारियों को देखते हुए उन्हें भी संशोधित वेतनमान का एरियर जल्द अदा करने की बात उठाई गई। बैठक में विद्युत बोर्ड कर्मियों के लिए अन्य विभागों की तर्ज पर बिना देरी ओपीएस लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा बिजली के बिलों में सरकार की योजनाओं के नाम पर लगाए जा रहे फ्यूल चार्ज और मिल्क सेस का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे विद्युत बोर्ड की छवि जनता के बीच खराब हो रही है। अतः इन चार्जेज को तुरंत हटाया जाए।
बैठक में आर.पी. तनवर, राजेंद्र कुमार तनवर, आर.एन. कश्यप, प्रेम चौहान, देवरत्न, राम प्रकाश, रामरत्न, रूपराम पाल, ओमीदत्त, ओम प्रकाश तनवर, सुरेश मेहता, सुरेश शर्मा, कृष्ण चंद, परमानंद, देवी सिंह तनवर, रामदास तनवर, गोपाल चंद गर्ग, कश्मीर सिंह, ओम प्रकाश, नरेंद्र सिंह पाल, संतराम कश्यप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *