भारतीय जनता युवा मोर्चा की सोमवार को अंब में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व विधायक बलबीर सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी एडवोकेट संदीप शर्मा तथा जिला परिषद सदस्य एडवोकेट पवनजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवा कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करना चाहिए।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संदेश दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन को नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया।
युवा मोर्चा की बैठक में संगठन मजबूती और युवाओं की भागीदारी पर मंथन
Leave a Comment
