इस बारे में जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सतीश अबरोल और महामंत्री बलवंत राजपूत ने बताया कि प्रति वर्ष सीजन ख़त्म होने के बाद संस्था द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है हालाँकि कुछ कारणों से यह बैठक लेट होने के कारण बहुत से कारोबारियों कि बाहर होने कि कारण अपेक्षाकृत उपस्थिति कम रही इसके बावजूद सीज़न के दौरान हुई हर अच्छी बुरी घटना पर चर्चा की गई साथ ही इसी वर्ष 21 से 23 नवंबर तक प्रस्तावित ग्रेट हिमालय फ़ूड फेस्टिवल्स पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया
इस फेस्टिवल्स का मुख्य उद्देश्य बीड बिलिंग घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने के साथ साथ प्रदेश सहित विभिन्न हिमालय क्षेत्रों के खानपान को घरेलू माहौल में एक स्थान पर उपलब्ध करवाना व देश विदेश के पर्यटकों को उसका स्वाद चखने के लिए जगह उपलब्ध करवाना है संस्था ने निर्णय लिया है कि इस फेस्टिवल्स के दौरान पूरे बीड बिलिंग क्षेत्र में ये आयोजन किया जाएगा जिसका मुख्य आकर्षण हिमालयी खानपान बनाने की प्रतियोगिता होगी साथ ही क्षेत्र की हर प्रॉपर्टी पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के साथ साथ बहू आयामी गतिविधियां एक क्षेत्र में करने को मिलेगी इस माह के मध्य तक इस विषय में पूरी कमेटी गठित करने के लिए दोबारा एक बैठक आयोजन होगा जिसमें अलग अलग कार्य हेतु टीम का गठन किया जाएगा स्थानीय राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने पहले ही सरकार से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने की बात कहीं है जिस के चलते संस्था जोर शोर से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयासरत है
बीड़ होटल एसोसिएशन (भाषा) की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल स्प्रिंग इन चौगान में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई
Leave a Comment
