स्पर्श शर्मा, अंब। नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष अनुसूया रानी की अध्यक्षता में सोमवार को खेल मैदान अंब में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनुसूया रानी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया।
पौधरोपण कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव राघव ठाकुर, पार्षद शोभा देवी, पार्षद राधा रानी, पार्षद मेला राम, पार्षद रत्न चंद, जेई प्रमोद ठाकुर, सीओ सुनीता, राकेश कुमार बब्बू, राजेश रहल, संदीप कुमार, संदीप मनकोटिया, विजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से पौधों की देखभाल और हरित अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
