धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-13 मिनी, अंडर-19 जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय *जिला स्तरीय अंडर-13 मिनी, अंडर-19 जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप* का शुभारंभ आज इंडोर स्टेडियम, धर्मशाला में उत्साहपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी अमित वर्मा ने किया।

इस अवसर पर *जिला युवा एवं खेल अधिकारी श्री रवि शंकर* विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी *श्री पवन चौधरी, श्री संदीप ढिंगरा, श्री प्रदीप चड्ढा, श्री गौरव चड्ढा एवं श्री विक्रम चौधरी* सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी, कोच एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव *विलास हंस* ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों के मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।

*अंडर-19 बालक एकल वर्ग* में आरव कुमार, सक्षम राणा, निर्जल, ध्रुव पठानिया, मयंक शर्मा, रेयांश सैनी, आरव कौंडल, अस्तित्व मेहरा, प्रियांश सूद, तन्मय आर्या, दिकेश भारद्वाज, युवराज चौधरी एवं चिराग ठाकुर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

*अंडर-13 बालक एकल वर्ग* में रुशांक, सारांश, आदर्श, दक्ष कपूर, आर्यवीर, तरशित शर्मा, समर, अरुण, दिव्यांश तथा हर्ना पराशर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया।

*सीनियर पुरुष एकल वर्ग* में करण शर्मा, हंशुमन, कुमार गौरव, रितुल ठाकुर, गौरव चड्ढा, अटल मेहता, मयंक शर्मा, बलजीत, संधू खुश्मे, साहिल कुमार, शिवेंदीप, सूर्यांश प्रजातिया, पुनीत राणा, हर्षित राणा, अस्तित्व मेहरा एवं शौर्य कटोच ने अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

महासचिव विलास हंस ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन कल होगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उपविजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि *एकल स्पर्धा में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। युगल स्पर्धा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली जोड़ियों का चयन भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जबकि मिश्रित युगल स्पर्धा के विजेता राज्य स्तर पर जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ वर्षों से इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता आ रहा है। प्रतियोगिता की सफलता का श्रेय संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों तथा सहयोगियों को जाता है, जिनके सहयोग से जिला कांगड़ा में बैडमिंटन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *