बैजनाथ की सुनीता पास की यू जी सी नेट परीक्षा

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

ओमनी डिगी बैजनाथ

नगर परिषद बैजनाथ के उस्तेहड निवासी सुनीता देवी पत्नी अतुल चौहान ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा दिसम्बर 2025 में उत्तीर्ण कर तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में पीएचडी प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनीता देवी ने कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर (एमकॉम ) तक की संपूर्ण शिक्षा सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राप्त की है । उनके पिता एक कार चालक हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। एमकॉम के बाद उन्होंने बैजनाथ गोयल बुक डिपो में अकाउंटेंट के रूप में कार्य किया। जनवरी 2019 में विवाह के बाद उनके ससुर पृथ्वी चंद ने यह सुनिश्चित किया कि उनकी बहू घर में खाली न बैठे — उन्होंने न केवल सुनीता देवी को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया बल्कि स्वयं उनका बीएड में प्रवेश करवाया। पृथ्वी चंद की यह सोच कि बेटी-बहू को भी कुछ बनना चाहिए, आज सुनीता देवी की सफलता में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। बीएड करने के पश्चात् वर्ष 2023 में उन्होंने यूजीसी की तैयारी आरंभ की और दिसम्बर 2025 में जे आर एफ सहित यह परीक्षा उत्तीर्ण कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश प्राप्त किया। एमकॉम और पीएचडी के बीच लगभग 8 वर्षों के अंतराल में नौकरी, विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए यह सफलता प्राप्त करना उनके असाधारण संकल्प और साहस का प्रमाण है। सुनीता देवी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पति, सास-ससुर को दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *