पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ब्लॉक बैजनाथ की वार्षिक बैठक पपरोला में संपन्न

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन ब्लॉक बैजनाथ की वार्षिक बैठक पपरोला स्कूल के सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर धीमान की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष सुरेश ठाकुर मुख्य अतिथि तथा जिला कांगड़ा अध्यक्ष रवींद्र राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रगीत के साथ प्रारंभ हुई बैठक में मुख्य संरक्षक बमधीर सिंह राणा ने अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। सचिव जोगिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, सेवानिवृत्त प्राचार्य संतोष शर्मा, सुरेश राणा, महिला विंग की अध्यक्ष सरला ठाकुर तथा उपाध्यक्ष इंद्र सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक एवं वित्तीय मुद्दों पर अपने विचार रखे। जिला अध्यक्ष रवींद्र राणा ने संगठन को और सशक्त बनाने, नए पेंशनर्स को सदस्य बनाने तथा दूसरी पंक्ति के नेतृत्व को तैयार करने पर बल दिया। उन्होंने बैजनाथ ब्लॉक द्वारा आजीवन सदस्यता अभियान में किए गए कार्यों की सराहना की।
मुख्य अतिथि सुरेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन एक गैर-राजनीतिक संगठन है, जिसके प्रदेशभर में लगभग डेढ़ लाख सदस्य तथा 150 ब्लॉक इकाइयाँ कार्यरत हैं। उन्होंने पेंशनर्स के लंबित वित्तीय लाभ, 15 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) तथा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनर्स की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि सरकार को 31 जुलाई तक मांगें पूरी करने का आग्रह किया गया है, अन्यथा 8 अगस्त से शिमला में आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में महिला नेतृत्व को संगठन में अधिक सक्रिय भूमिका देने का भी आह्वान किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंदर धीमान ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रेस सचिव अनुज कुमार आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में मुल्खराज शर्मा, अनिल मेहरा, प्रदीप आचार्य, महेश घाबरू, सुनील कपूर, रवि शर्मा, सुभाष राणा, संजीव सूद, नीलम कटोच, राजिंदर मेहता सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *