हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बैजनाथ के कांग्रेस नेता रविन्दर बिट्टू ने की शिष्टाचार भेंट

Prince Kumar

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक रात्रि प्रवास एवं दुर्गम क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री जी का ‘बड़ा भंगाल’ का ऐतिहासिक दौरा इस क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ है। बड़ा भंगाल की जनता से किए गए विकास कार्यों के वादे अब धरातल पर साकार हो रहे हैं। क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याण के लिए उठाए जा रहे ठोस कदमों के लिए समस्त बड़ा भंगालवासियों की ओर से उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इसके साथ बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों एवं अन्य मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा की।
मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास, जनसेवा और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment