Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: ‘झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका’ जताते हुए उपप्रधान ने डीसी, एसपी और एसडीएम से मांगी सुरक्षा
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ऊनाहिमाचल प्रदेश

‘झूठे मुकदमे में फंसाने की आशंका’ जताते हुए उपप्रधान ने डीसी, एसपी और एसडीएम से मांगी सुरक्षा

Prince Kumar
Last updated: July 9, 2026 12:59 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

ग्राम पंचायत कलरूही के उपप्रधान ने राजनीतिक द्वेष के चलते स्वयं और अपने परिवार को झूठे मामलों में फंसाए जाने की आशंका जताते हुए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अम्ब, डीएसपी अम्ब, थाना प्रभारी अम्ब तथा पंचायत प्रधान को शिकायत पत्र भेजकर सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में उपप्रधान ने कहा है कि पंचायत चुनाव में विजय के बाद कुछ राजनीतिक विरोधी उनसे रंजिश रखने लगे हैं। उनके अनुसार विरोधी उनकी छवि धूमिल करने, झूठे मुकदमों में फंसाने तथा परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं। उन्होंने पत्र में कुछ लोगों के नाम भी दर्ज करते हुए उन्हें संभावित रूप से जिम्मेदार ठहराया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार, सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे तथा अन्य मामलों की जांच चल रही है। उपप्रधान का आरोप है कि इन मामलों की जांच प्रभावित करने और उन पर दबाव बनाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ झूठी शिकायतें कराई जा सकती हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में 2 जुलाई को पंचायत प्रधान को भी लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की गई थी जबकि उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित झूठी शिकायत 4 जुलाई को की गई। उन्होंने अंदेशा जताए है कि आगे भी उन पर झूठी शिकायते दर्ज़ करवाई जा सकती है इसलिए उन्होंने 8 जुलाई को अपना शिकायत पत्र जिला उपायुक्त, एसडीएम अम्ब और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई है।

शिकायत पत्र में उपप्रधान ने मांग की है कि यदि उन्हें या उनके परिवार को किसी प्रकार की जान-माल की हानि पहुंचती है अथवा झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी शिकायत में नामित व्यक्तियों की मानी जाए। साथ ही प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गगरेट भाजपा में भीतरघात पर फूटा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
Next Article राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में आईटीआई नैहरियां की मोनिका को मिला प्रथम स्थान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

ऊनाहिमाचल प्रदेश

मां के जन्मदिन पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का अनूठा उपहार, प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानि

कोई गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक एवम भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने अपनी माता अनीता शर्मा के जन्मदिवस…

2 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

तृतीय राज्य स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल की तैयारियों को लेकर समिति की अहम बैठक

कुठेड़ा खैरला स्थित शाइन स्विमिंग पूल अकादमी में 18 जुलाई को आयोजित होने वाले तृतीय राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप-2026 के…

3 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

विली पार्क शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक, कांग्रेस सरकार की विफलताओं को सदन में बेनकाब करने की बनी रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज विली पार्क, शिमला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता…

2 Min Read

साल के पहले दिन जाखू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के दर्शन को पहुंचे पर्यटक

नया साल 2026 के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से गुलजार है. साल के पहले दिन अपनी…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?