Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले ट्रैकिंग पास में जाने वाले ट्रेकर्स के लिए स्थापित की जाएंगी चेक पोस्ट : संकल्प गौतम
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले ट्रैकिंग पास में जाने वाले ट्रेकर्स के लिए स्थापित की जाएंगी चेक पोस्ट : संकल्प गौतम

Prince Kumar
Last updated: July 8, 2026 12:05 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

उपमंडलाधिकारी बैजनाथ संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में ट्रेकिंग के दौरान लोगों के फंसने, लापता होने व हादसों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन कांगड़ा ने ट्रेकिंग पर जाने वाले व्यक्तियों एवं समूहों के लिए पंजीकरण एवं चेक पोस्ट से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। यह निर्णय जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30 के तहत जारी आदेशानुसार लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में भूस्खलन, अचानक पानी का बहाव, कम दृश्यता एवं फिसलन भरी पगडंडियों के कारण ट्रेकिंग रूट्स पर जोखिम बढ़ जाता है। इन परिस्थितियों में ट्रेकर्स एवं बचाव दल दोनों की सुरक्षा एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कांगड़ा द्वारा चिन्हित दस ट्रेकिंग रूट्स पर प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से सायं 5 बजे तक आपदा प्रबंधन चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे। उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले थमसर एवं जालसू ट्रैकिंग पास सहित सभी 2500 से 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पास में भी चेकपोस्ट स्थापित किए जाएंगे जहां ट्रेक पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति एवं समूह को ट्रेक प्रारंभ करने से पूर्व चेक पोस्ट पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही ट्रेक का विस्तृत रूट प्लान, संपर्क विवरण एवं अनुमानित वापसी का समय भी जमा करवाना आवश्यक होगा।

एसडीएम ने बताया कि कोई भी व्यक्ति या समूह बिना पंजीकरण या निर्धारित रूट से भटक कर किसी अन्य मार्ग पर जाने पर या किसी हादसे में फंसने की स्थिति में उनके बचाव कार्य में आने वाला संपूर्ण खर्च संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से वसूला जाएगा। इसके अलावा आदेश की अवहेलना करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा यह आदेश 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

उपमंडलाधिकारी ने ट्रेकिंग पर जाने वाले सभी नागरिकों एवं पर्यटकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन कर अपनी एवं अपने सहयोगियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नगर निगम पालमपुर की सदन बैठक में विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय
Next Article पालमपुर कन्या स्कूल का विलय रद्द छात्रों और अभिभावकों में हर्ष की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

देश-विदेश की नामी कंपनियां बल्क ड्रग पार्क में करेगी निवेश, रिज पर आज से आगाज

शिमला के रिज मैदान पर शुरू हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 के तहत रविवार को सरकार पीटरहॉफ में देश-विदेश…

1 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम में 1.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के किए उद्घाटन व शिलान्यास

विधायक आशीष बुटेल ने आज पालमपुर नगर निगम के वार्ड नंबर-6 और 9 में लगभग 1.48 करोड़ रुपये की लागत…

4 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी व भाजपा नेता इंजीनियर रामपॉल ने केसरी देवी को भेंट की व्हीलचेयर व पोर्टेबल शौचालय सीट चेयर

ग्राम पंचायत जोल के अंतर्गत गांव भलोन की निवासी केसरी देवी पत्नी बिहारी लाल को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी…

1 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में गिरने पर तीखा हमला बोला

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल (131वां संशोधन विधेयक, 2026) के लोकसभा में गिर…

3 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?