नगर निगम पालमपुर के आगामी चुनावों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया आज शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (ARO) एवं एसडीएम पालमपुर *डॉ. ओ.पी. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पालमपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लिए कुल 64 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा। चुनाव कार्यक्रम के अगले चरणों की जानकारी देते हुए डॉ. यादव ने बताया कि नामांकनों की छंटनी 4 मई को की जाएगी। इस दौरान दस्तावेजों की वैधता और नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद चुनाव चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। यदि कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस लेना चाहता है, तो वह 6 मई 2026 को अपना नामांकन वापस ले सकता है। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन के पहले दिन दो, दूसरे दिन 18 और आज अंतिम दिन 44 नामांकन दाखिल हुए हैं।
एसडीएम डॉ. ओ.पी. यादव ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।
29 अप्रैल को दाखिल नामांकन
वार्ड सं. 11- किरना देवी
वार्ड संख्या 15- लता देवी
30 अप्रैल को दाखिल नामांकन
वार्ड नं. 01- हुकम सिंह
वार्ड नं. 02- राधा सूद, सोना सूद
वार्ड नं. 03- प्रीति राणा, गुरमीत कौर
वार्ड नं. 04- अनिशा, प्रीति वालिया
वार्ड नं. 05- अनीश नाग
वार्ड नं. 06- सोनिया शर्मा
वार्ड नं. 07- कोई नामांकन दर्ज नहीं
वार्ड नं. 08- रितेश ठाकुर, कल्याण सिंह
वार्ड नं. 09- मीनू देवी, रेनू वाला
वार्ड नं. 10- कोई नामांकन दर्ज नहीं
वार्ड नं. 11- कोई नामांकन दर्ज नहीं
वार्ड नं. 12- ललित कुमार शर्मा, रवि कुमार
वार्ड नं. 13- वर्षा कुमारी, नीता देवी
वार्ड नं. 14- मोनिका शर्मा
वार्ड नं. 15- कोई नामांकन दर्ज नहीं
2 मई को दर्ज नामांकन
वार्ड नं. 01- ललित कुमार, इन्द्र पाल, रमेश चन्द, राहुल पीटर
वार्ड नं. 02- नेहा भाटिया, पूजा शर्मा
वार्ड नं. 03- रणजीत कौर, हरमीत कौर
वार्ड नं. 04- शैलजा चौहान, शशि
वार्ड नं. 05- संजीव कुमार, पूनम शर्मा, रविन्द्र कुमार, जैसी राम
वार्ड नं. 06- मुनीषा शर्मा, श्वेता शर्मा, कविता मिन्हास, शिवानी
वार्ड नं. 07- मंजू वाला, कमला, सविता राठौर, संध्या देवी
वार्ड नं. 08- सुरिन्द्र ठाकुर, विशाल ठाकुर
वार्ड नं. 09- कमलेश कुमारी, निशा राज
वार्ड नं. 10- सुमन कटोच, मीनाक्षी सूद, नीलम मलिक, विशाल शर्मा
वार्ड नं. 11- मिलाप चन्द धीमान, प्रोमिला देवी, ब्रिज भूषण, नरेश कुमार
वार्ड नं. 12- निशा देवी, अमित शर्मा
वार्ड नं. 13- अंचना, कल्पना देवी
वार्ड नं. 14- लता कुमारी, अनीता देवी, रुचिका देवी
वार्ड नं. 15- संतोष कुमार, राज कुमार, भीखम राम