विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट पालमपुर में AIIMS जोधपुर द्वारा AHA प्रमाणित BLS एवं ACLS कोर्स का शुभारंभ

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट (VMI) पालमपुर में आज AIIMS जोधपुर के विशेषज्ञों द्वारा आयोजित American Heart association प्रमाणित बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एवं एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट (ACLS) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिट हेड एयर कमोडोर (डॉ.) विमल राय दुबे ने किया।

अपने उद्घाटन संबोधन में डॉ. दुबे ने कहा कि आपातकालीन चिकित्सा में त्वरित एवं सही निर्णय मरीज के जीवन और मृत्यु के बीच अंतर पैदा कर सकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता, आत्मविश्वास तथा आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता को सुदृढ़ बनाते हैं।

उन्होंने AIIMS जोधपुर से पधारे विशेषज्ञ संकाय सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. कुलदीप बाघ के विशेष प्रयासों की प्रशंसा की, जिन्होंने इंस्ट्रक्टर कोर्स पूर्ण कर अपने सहयोगियों को प्रेरित किया और इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संस्थान में आयोजित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ. दुबे ने सुश्री रिया, सुश्री सोनिका एवं डॉ. शैफाली के उत्साह एवं समर्पण की भी सराहना की, जिन्होंने उन्नत जीवन रक्षक प्रशिक्षण के प्रति अन्य सहयोगियों को प्रेरित करने का उदाहरण प्रस्तुत किया।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विवेकानंद मेडिकल इंस्टीट्यूट तथा कैप्टन सौरभ कालिया मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज के चिकित्सक एवं नर्सिंग अधिकारी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को जीवन रक्षक तकनीकों में प्रशिक्षित कर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *