नगर निगम के महापौर गोपाल चंद नाग द्वारा नगर निगम पालमपुर का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर निगम के महापौर गोपाल चंद नाग द्वारा नगर निगम पालमपुर का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर पूनम बाली, उपमहापौर राजकुमार, सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती (आईएएस), संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, अधिशाषी अभियंता अभिनव सकलानी, अनुभाग अधिकारी अमित कटोच एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

नगर निगम पालमपुर द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल अनुमानित बजट 39 करोड़ 59 लाख पारित किया गया। यह बजट संतुलित एवं दूरदर्शी वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। इसमें राजस्व वृद्धि के साथ-साथ पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी गई है, जिससे समग्र विकास को गति मिल सके।

 

बजट के अनुसारः

 

कुल राजस्व प्राप्तियां 5 करोड़ 12 लाख 78 हजार अनुमानित हैं

 

. पूंजीगत प्राप्तियां 30 करोड़ 90 लाख तक अनुमानित हैं

 

व्यय के संदर्भ में:

 

राजस्व व्यय 23 करोड़ 53 लाख 70 हजार प्रस्तावित है

 

पूंजीगत व्यय 16 करोड़ 05 लाख 35 हजार प्रस्तावित है

 

यह निवेश बुनियादी ढांचे के विकास और दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के निर्माण में सहायक होगा। यह बजट वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकासोन्मुखी योजनाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें आम जनमानस की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *