मां के जन्मदिन पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा का अनूठा उपहार, प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानि

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कोई गगरेट विधानसभा के पूर्व विधायक एवम भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने अपनी माता अनीता शर्मा के जन्मदिवस को समाज के लिए प्रेरणा का पर्व बना दिया। अपनी संस्था युवा शक्ति पराक्रम के माध्यम से उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को टैबलेट, लैपटॉप बैग, डायरी सेट तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैतन्य शर्मा ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनकी सफलता की यात्रा, भविष्य के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मां से मिले संस्कार ही व्यक्ति को समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देते हैं और उनकी माता अनीता शर्मा सदैव शिक्षा एवं संस्कारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन को प्रतिभाओं के सम्मान के साथ जोड़ना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान है।चैतन्य शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है बल्कि अन्य युवाओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

इन मेधावियों को मिला सम्मान

यति (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनारी), श्रेय ठाकुर (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामनगर, नकडोह), आशुतोष कुमार (सेंट डी.आर. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट), कोमल शर्मा (राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्ब), गौरी शर्मा (सेंट डी.आर. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट), दिव्या सूद (बी.कॉम. अंतिम वर्ष, महाराणा प्रताप कॉलेज, अम्ब) तथा अंकिता (बी.कॉम. अंतिम वर्ष, महाराणा प्रताप कॉलेज, अम्ब) को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *