पुलिस पैंशनर्स एसोसिएशन ने नव नियुक्त एसपी सोलन का किया सम्मान, पूर्व की परंपराएं जारी रखने का किया आग्रह

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कुनिहार/सोलन, 25 जुलाई (चंद्र प्रकाश नेगी):
पुलिस पैंशनर्स जिला सोलन एसोसिएशन की करीब 40 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक टी. साई दत्तात्रेय वर्मा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के संयोजक एवं वरिष्ठ मुख्य सलाहकार धनीराम तनवर ने किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से पुलिस अधीक्षक को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस पैंशनर्स एसोसिएशन की गतिविधियों, उद्देश्यों तथा पूर्व से चले आ रहे मधुर संबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि जिस प्रकार पूर्व पुलिस अधीक्षक सोलन ने पुलिस पैंशनर्स एसोसिएशन के साथ सदैव सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे तथा पैंशनर्स को सम्मान दिया, उसी परंपरा को आगे भी जारी रखा जाए। विशेष रूप से एसोसिएशन ने कहा कि पुलिस पैंशनर्स के निधन पर उन्हें विभाग की ओर से प्रदान किए जाने वाले गार्ड ऑफ ऑनर की सम्मानजनक परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक भी पुलिस पैंशनर्स के सम्मान एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए पूर्व की सकारात्मक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर एसोसिएशन की प्रधान पुष्पा सूद, कार्यकारी प्रधान नेकी राम, दीप राम ठाकुर, नगेंद्र ठाकुर, प्रेम कंवर, बेद ठाकुर, बीना देवी, सीता राम, जीतराम भारद्वाज, जीत सिंह, पतराम, संत राम चंदेल, जगदीश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस पैंशनर्स उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *