राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियोल के U-19 जोनल प्रतियोगिता जो कि बीड़ में 12-09-26 से 14-09-26 को सम्पन्न हुई थी जिसमें दियोल स्कूल के छात्र कबड्डी में दूसरे स्थान में रहे।
इसके साथ ही U-14 छात्र ओर छात्राओं की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो कि कंड़बाड़ी में सम्पन्न हुई जिसमें दियोल स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया और 600 मीटर में पंखुड़ी ने प्रथम स्थान तथा अदिति ठाकुर ने हाई जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साथ में अदित्य ठाकुर ने 200 मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसके साथ ही U-19 छात्र और छात्राओं की एथलेटिक्स मीट जो धर्मशाला मे सम्पन्न हुई। जिसमें अक्षिता ने चक्का फेंक में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। अब ये छात्रा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी। इसी के साथ 4×100 मीटर दौड़, 4×400 मीटर दौड़ में इसी स्कूल की छात्राओं ने रजत पदक प्राप्त किया। कोमल ने गोला फेंक में तथा कनिका ने 1500 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी उपलब्धि पर प्रधानाचार्य महोदय व सभी अध्यापकों तथा शारीरिक शिक्षक ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
देओल स्कूल के बच्चों ने स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम
Leave a Comment
