गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए पालमपुर प्रशासन ने कसी कमर

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

पालमपुर उपमंडल में गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए उपमंडल प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में बीते दिन एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने गोपालपुर के कुड्डन स्थित गौशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में वर्तमान व्यवस्थाओं को जांचा और अतिरिक्त क्षमता निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, संबंधित गौशाला संचालकों और कर्मियों से बातचीत की।

एसडीएम ने पाया कि वर्तमान में गौशाला में 170 गौवंश को स्थान दिया गया है। उन्होंने इस क्षमता को करीब 225 गौवंश के रहने लायक स्थान करने को दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. ओपी यादव ने गौशाला संचालकों को निर्देश दिए कि गौवंश के रहने लिए चिन्हित स्थान पर गौशाला देखभाल करने वाले कर्मियों के आवास को दूसरे स्थान पर स्थानंतरित किया जाए ताकि गौशाला में अतिरिक्त निर्माण किया जा सके।

उन्होंने इस कार्य को जल्द करने और इसमें तेजी लाने के निर्देश भी दिए। इस संबध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भी निर्माण संबंधी कार्य की चर्चा की गई तथा उचित और हरसंभव कार्रवाई करने को कहा।

एसडीएम ने कहा है कि पालमपुर में सड़कों पर बेसहारा गौवंश को गौशाला तक पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में अन्य गौशालाओं का भी निरीक्षण किया जाएगा। इन सभी गौशालाओं में अतिरिक्त निर्माण की संभावनाओं को तलाशा जाएगा ताकि अधिक से अधिक गौवंश को गौशालाओं तक पहुंचा जा सके और सड़क पर आम लोगों को भी दुर्घटना आदि से निजात मिले।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *