कांगड़ा की बेटी आकांक्षा मेहरा का ‘लाज रखी माँ बगलामुखी’ भजन यूट्यूब पर हुआ रिलीज

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हिमाचल की उभरती हुई गायिका और प्रतिभा की धनी आकांक्षा मेहरा का नया भक्तिमय भजन ‘लाज रखी माँ बगलामुखी’ आधिकारिक तौर पर यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही इस भजन को संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं आकांक्षा

मूल रूप से कांगड़ा की रहने वाली आकांक्षा मेहरा वर्तमान में पालमपुर के विवेकानंद हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। पेशेवर व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने अपने संगीत के शौक को जीवंत रखा है। आकांक्षा बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था, जिसे उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से एक नई पहचान दी है। वे अब तक हिमाचल के कई बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं और जागरण व लाइव शोज के माध्यम से भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

खुद लिखा, गाया और कंपोज किया भजन

इस नए भजन की खास बात यह है कि इसे आकांक्षा ने स्वयं लिखा है, गाया है और इसकी धुन (कंपोजिशन) भी खुद तैयार की है। इससे पहले उनके गाने ‘बेईमान ढोला’ और ‘मंदिर जाना बगलामुखी दे’ को भी जनता ने बहुत सराहा था।

तकनीकी टीम और म्यूजिक

  • गायन व लेखन: आकांक्षा मेहरा

  • म्यूजिक: JKB म्यूजिक

  • वीडियो: मनी चौधरी (Cut 2 Clip)

आकांक्षा मेहरा ने इस भजन के जरिए माँ बगलामुखी के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *