बाल विकास परियोजना सुलह स्थित भेडू महादेव के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन किया गया है। पूर्व में ये साक्षात्कार 21 अगस्त 2026 एवं 22 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाने थे, जिन्हें अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन राणा ने बताया कि इन रिक्त पदों हेतु आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया है। साक्षात्कार की पुनर्नर्धारित तिथियों के अनुसार, उप-मंडल पालमपुर का साक्षात्कार अब 03 सितंबर 2026 को प्रात: 10:00 बजे कार्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पालमपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार, उप-मंडल धीरा का साक्षात्कार 05 सितंबर 2026 को प्रात: 10:00 बजे कार्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) धीरा में संपन्न होगा।
उन्होंने आह्वान किया है कि इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी अपने पूर्ण आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तक कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
