साल के पहले दिन जाखू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के दर्शन को पहुंचे पर्यटक

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नया साल 2026 के स्वागत के लिए पहाड़ों की रानी शिमला पर्यटकों से गुलजार है. साल के पहले दिन अपनी मनोकामनाएं लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शिमला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित ऐतिहासिक जाखू मंदिर पहुंच रहे हैं. कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. 108 फीट ऊंची भगवान हनुमान की भव्य प्रतिमा के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए सुबह 5 बजे से ही मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. पर्यटकों की भीड़ का एक बड़ा
कारण जाखू रोपवे भी रहा. नये साल पर पैदल चढ़ाई से बचने के लिए बुजुर्गों और बच्चों ने रोपवे का सहारा लिया, जिससे वे मिनटों में मंदिर परिसर पहुंच गए. 108 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं में खासा क्रेज देखा
गया. स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों को आगाह किया है कि वे मंदिर परिसर में अपने चश्मे, मोबाइल और खाने-पीने का सामान बंदरों से बचाकर रखें. क्योंकि जाखू के वानर अपनी शरारतों के लिए भी जाने जाते हैं. जाखू मंदिर जाने के लिए रिज मैदान से पैदल
मार्ग भी हैं जो खड़ी चढ़ाई है. वहीं, निजी और एचआरटीसी की टैक्सी सेवा के साथ रोपवे से भी जाखू मंदिर पहुंचा जा सकता है. मंदिर के मुख्य गेट से पैदल मार्ग और एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है, जो मंदिर परिसर तक जाती है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *