अंब में युवक रहस्यमयी हालात में लापता, परिजन परेशान

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

थाना अंब क्षेत्र के तहत गांव अनदौरा अपर निवासी एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की पहचान मंदीप सिंह उर्फ दीपू पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है, जो 16 मार्च की रात करीब 10 बजे से घर नहीं लौटा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार मंदीप सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ अंब-गगरेट रोड पर स्वां नदी के पास बन रहे नए पुल के समीप बने अहाते मैं कुछ खाने गया था। बताया जा रहा है कि उसे आखिरी बार 16 मार्च की रात करीब 10 बजे वहीं देखा गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया।
परिजनों के मुताबिक, जिस मोटरसाइकिल पर मंदीप गया था, उसे उसके दोस्त घर के कुछ दूर छोड़ गए, लेकिन उसके बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। युवक के इस तरह अचानक गायब होने से परिवार गहरे सदमे में है।
परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस यदि गंभीरता से जांच करती तो अब तक कुछ न कुछ सुराग जरूर मिल जाता।
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मंदीप सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत अंब पुलिस को सूचित करें, ताकि युवक को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
डीएसपी अंब अनिल डडवाल का कहना है कि इस मामले मैं पुलिस जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तीन टीमें बना कर अलग अलग जगह जांच की जा रही है। मोबाइल नंबर बंद होने के वजह से थोड़ा टाइम लग रहा है लेकिन जल्द ही मंदीप को ढूंढ लिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *