(चंद्र प्रकाश नेगी): राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक कार्यकारी प्राचार्य डॉ. हेत राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन महाविद्यालय अधीक्षक पूर्ण ठाकुर ने किया।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए पूर्ण ठाकुर ने गत सत्र के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में श्रीमती सुनीता नेगी को अध्यक्ष, सतीश कुमार एवं श्याम लाल पाल को उपाध्यक्ष, बाबू राम को कोषाध्यक्ष, रमेश्वर एवं श्रीमती नीलम को सह-सचिव तथा जयसिंह कौशल को सलाहकार पद के लिए चुना गया। वहीं महाविद्यालय के प्राध्यापक सदस्यों में से डॉ. सुदर्शना शर्मा को सचिव पद के लिए नियुक्त किया गया।
बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय तथा महाविद्यालय की आगामी गतिविधियों एवं विकास कार्यों में अभिभावक-शिक्षक संघ की सक्रिय भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इसके साथ ही महाविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को भरने, सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय की चारदीवारी के निर्माण एवं मरम्मत, खेल मैदान की आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं सुधार पर भी चर्चा की गई।
आगामी सत्र की विभिन्न गतिविधियों एवं भावी विकास योजनाओं में अभिभावक-शिक्षक संघ के सहयोग एवं सहभागिता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्राचार्य डॉ. हेत राम ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
राजकीय महाविद्यालय दिग्गल में अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सुनीता नेगी अध्यक्ष एवं डॉ. सुदर्शना शर्मा को सचिव पद के लिए किया चयनित
Leave a Comment
