धुसाड़ा, टकारला और नक्की में युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार, नशे से दूर रखने और खेलों की ओर प्रेरित करने की दिशा में समाजसेवी सतीश कुमार गोगी की पहल

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

हिमाचल फर्स्ट अम्ब (राम प्रकाश) 19 सितंबर:- समाजसेवी एवं भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा ऊना के उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोगी ने युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से धुसाड़ा, टकारला एवं नक्की में युवाओं के लिए खेल मैदान विकसित करवाने की पहल की है।
सतीश कुमार गोगी का कहना है कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को सकारात्मक दिशा, उचित मार्गदर्शन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, तो वे अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल मैदानों के विकास का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें और खेलों के माध्यम से प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए केवल जागरूकता ही नहीं, बल्कि उन्हें खेल, शिक्षा और अन्य सकारात्मक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध करवाना भी जरूरी है।

सतीश कुमार गोगी ने कहा—
“नशे से दूरी, खेलों से नाता—यही स्वस्थ और सशक्त युवा की पहचान है।”
उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *