प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में UPSC स्कॉलरशिप योजना की प्रवेश परीक्षा आयोजित

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में नगर निगम पालमपुर द्वारा प्रायोजित UPSC स्कॉलरशिप योजना के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में पालमपुर क्षेत्र के 92 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर, मार्गदर्शन और आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध करवाना है।
नगर निगम पालमपुर की आयुक्त नेत्रा मेती (IAS) ने कहा कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर ऐसी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कृषि विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिकारी प्रो. जय देव ने कहा कि UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उचित मार्गदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और नगर निगम मिलकर भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक पहल जारी रखेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *