पं. संतराम राजकीय महाविद्यालय, बैजनाथ में छात्रवृत्ति समिति द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में छात्रवृत्ति जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पात्रता की शर्तों, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन की समय-सीमा तथा आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएँ आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने तथा सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में छात्रवृत्ति समिति के सदस्य डॉ. अमित, प्रो. यश पाल, प्रो. रेनू, प्रो. अर्चना तथा प्रो. अनिल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
पं. संतराम राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ में छात्रवृत्ति जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
Leave a Comment
