पालमपुर: वार्ड नंबर 6 में पार्षद कविता मिन्हास की अगुवाई में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 310 किलो सूखा कचरा किया गया एकत्र

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 6 में स्वच्छता को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान स्थानीय पार्षद श्रीमती कविता मिन्हास के नेतृत्व में नेस्ले इंडिया एवं प्लान फाउंडेशन की परियोजना ‘हिलदारी’ और ‘फ्यूचर सेंस फाउंडेशन’ के सहयोग से आईपीएच (IPH) स्टोर से लेकर एसएसबी (SSB) चौक तक चलाया गया।

इस महा-अभियान में स्थानीय निवासियों के साथ-साथ हिलदारी परियोजना की टीम, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और ‘फ्यूचर सेंस फाउंडेशन’ से जुड़े 14 विदेशी छात्रों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर पूरे रास्ते और आसपास के परिसर की गहन सफाई की, जिसके परिणामस्वरूप कुल 310 किलोग्राम सूखा कचरा एकत्रित किया गया।

अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वार्ड पार्षद श्रीमती कविता मिन्हास ने कहा:

“स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। जब समाज का हर वर्ग, युवा और विदेशी मेहमान तक हमारे शहर को साफ रखने के लिए आगे आ सकते हैं, तो हमें भी अपने पर्यावरण के प्रति अधिक गंभीर होना होगा।”

उन्होंने सभी वार्ड वासियों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने तथा कचरे का स्रोत पर ही (गीले और सूखे के रूप में) पृथक्करण करके सफाई कर्मियों को सौंपने की अपील की।

कार्यक्रम के समापन पर पार्षद श्रीमती कविता मिन्हास और हिलदारी टीम ने विदेशी विद्यार्थियों, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों एवं नगर निगम के कर्मठ सफाई कर्मचारियों का इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहहृदय आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *