जन्मदिन पर नीम का पौधा लगाकर शुरू की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से टाइडी एंड सोबर टुमारो फाउंडेशन ने जन्मदिन पर पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की नई मुहिम शुरू की है। अभियान की शुरुआत फाउंडेशन ने डॉ. चंदन के 39वें जन्मदिन पर नीम का पौधा लगाकर की।

इस अवसर पर डॉ. चंदन ने पौधे को अपनाते हुए उसके नियमित संरक्षण और देखभाल का संकल्प लिया। फाउंडेशन का कहना है कि अभियान के तहत मित्रों, रिश्तेदारों, परिचितों और समाज के अन्य लोगों के जन्मदिन पर उनके साथ मिलकर पौधारोपण किया जाएगा। साथ ही पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बन सकें।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के साथ लोगों को अपने हर जन्मदिन को प्रकृति के नाम समर्पित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य नेत्र कालसी, राकेश बंसल, राकेश, सुरजी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने और अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की।

फाउंडेशन का मानना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *