ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 15 जून, 2026 को भूकम्प, बाढ़ तथा वन आगजनी के परिदृश्य पर आधारित एक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मनमोहन शर्मा आज यहां आपदा प्रबंधन के सम्बन्ध में टेबल टॉप एक्सरसाइज की अध्यक्षता कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि 15 जून, 2026 को सोलन उपमण्डल के क्षेत्रीय अस्पताल, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन तथा सलोगड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-05 के समीप, नालागढ़ उपमण्डल के सरसा नदी पर बने पुल पर, कण्डाघाट उपमण्डल के राजकीय महाविद्यालय विद्यालय कण्डाघाट में, कसौली उपमण्डल के सुखीजोड़ी से गढ़खल वन क्षेत्र में, अर्की उपमण्डल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तथा बद्दी उपमण्डल के मैसर्ज़ वर्द्धमान टेक्सटाइल, मांजू तथा भटोलीकलां में भूकम्प, बाढ़ तथा वन आगजनी के परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा से पूर्व तैयारी ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को न्यून कर सकती है। उन्होंने कहा कि टेबल टॉप और मॉक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से सभी स्तरों पर आपदा पूर्व, आपदा के समय और आपदा के उपरांत किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां परखी जाती हैं। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास तथा समय-समय पर तैयारियों में निखार लाकर ही आपदा के सम्भावित नुकसान को कम किया जा सकता है।
उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन के लिए तैयार इंसीडेंस रिस्पोंस सिस्टम के तहत दिए गए निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सोलन ज़िला में भूकम्प की स्थिति में बचाव के लिए ज़िला प्रशासन की तैयारियां के संबंध में अवगत भी करवाया।
इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक चौहान, वनमण्डलाधिकारी सोलन सुशील कुमार, ज़िला राजस्व अधिकारी मुल्तान सिंह बनियाल, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *