1.09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा आरंभ किए गए “नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत पुलिस जिला देहरा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है। पुलिस जिला देहरा नशे के विरुद्ध शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत NDPS Act के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करते हुए नशा तस्करों एवं नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में दिनांक 12.06.2026 को पुलिस थाना रक्कड़ की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर लोअर कलोहा के समीप दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रोका गया। तत्पश्चात NDPS Act एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के अनुरूप निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 1.09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपीः
1. आशीष पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह, निवासी वार्ड नं. 5, मट्ट उमरां, डाकघर मैड़ा वणी, तहसील परागपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 31 वर्ष।
2. युद्धवीर पुत्र श्री जशनवीर, निवासी वार्ड नं. 3, गांव एवं डाकघर चौली, तहसील रक्कड़, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), आयु 28 वर्ष। प्रदेश
उक्त बरामदगी के संबंध में दोनों आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना रक्कड़ में NDPS Act की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थ का स्रोत क्या है तथा इसमें अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता तो नहीं है। प्रकरण में आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।
जनहित में अपील
पुलिस जिला देहरा आम नागरिकों से आग्रह करता है कि नशे की तस्करी, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। आइए, हम सब मिलकर अपने समाज एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा नशामुक्त हिमाचल के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *