Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: शोभा यात्रा के साथ 1 मार्च को शुरु होगा राज्य स्तरीय होली महोत्सव
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

शोभा यात्रा के साथ 1 मार्च को शुरु होगा राज्य स्तरीय होली महोत्सव

Prince Kumar
Last updated: February 28, 2026 12:25 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

पालमपुर के ऐतिहासिक राज्यस्तरीय होली महोत्सव 2026 के सफल आयोजन हेतु एसडीएम पालमपुर एवं अध्यक्ष महोत्सव कमेटी डॉ. ओपी यादव ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आज विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष महोत्सव का आगाज़ 1 मार्च, 2026 को प्रातः 11:00 बजे शोभायात्रा के साथ होगा । शोभा यात्रा के शुभारंभ मौके पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि माननीय आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री श्री यादविंद्र गोमा होंगे, जिसमें मुख्य आकर्षण पहाड़ी नाईट रहेगी। स्टार कलाकार के तौर पर विक्की चौहान और कुलदीप शर्मा इस दिन लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

महोत्सव के दूसरे दिन, 2 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में स्टेट प्लानिंग बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति होंगे। इस शाम भी दर्शकों के लिए ‘पहाड़ी नाईट’ का विशेष आयोजन किया जाएगा। इशांत भारद्वाज इस दिन मुख्य रूप से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

इस दिन डॉग शो, फेंसी ड्रेस, फन गेम आदि भी आयोजित होंगे।

3 मार्च, 2026 को आयोजित सांस्कृतिक संध्या की शोभा कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि बढ़ाएंगे । इस संध्या में राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के चेयरमैन संजय सिंह चौहान वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और इस शाम का मुख्य आकर्षण ‘बॉलीवुड नाईट’ होगी । लमन
बैंड, अभिज्ञा बैंड और कुमार साहिल इस दिन स्टार प्रस्तुती देंगे।

इस दिन ड्रग्स के खिलाफ दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। पालमपुर विश्राम गृह से 5.5 किलोमीटर दौड़ के बाद वापस पालमपुर दौड़ का आयोजन होगा। इसके तहत महिला पुरुष वर्ग को 18 से 35, 35 से 50 और 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपए और 1100 रुपए तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।

महोत्सव का समापन 4 मार्च, 2026 को भव्य स्तर पर किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे । समापन समारोह में डिजिटल प्रोद्योगिकी एवं नवाचार के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल वशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस चार दिवसीय महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या ‘पंजाबी नाईट’ के नाम रहेगी, जो दर्शकों के मनोरंजन का मुख्य केंद्र होगी।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुल्लू में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता सम्पन्न
Next Article यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

नगर निगम पालमपुर चुनाव एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने सेक्टर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

नगर निगम पालमपुर के आगामी चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

2 Min Read
कांगड़ा

प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने किया पालमपुर जल शक्ति मंडल का निरीक्षण, कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश सरकार में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, ने आज दिनांक 4 july 2026 ko जल शक्ति विभाग पालमपुर…

1 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

अंब में युवक रहस्यमयी हालात में लापता, परिजन परेशान

थाना अंब क्षेत्र के तहत गांव अनदौरा अपर निवासी एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की…

2 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब की अध्यक्ष नीतिका जमवाल को बड़ी जिम्मेदारी: वर्ष 2026-27 के लिए ‘असिस्टेंट गवर्नर’ मनोनीत

समाज सेवा और उत्कृष्ट नेतृत्व के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए, रोटरी क्लब धर्मशाला सेंट्रल की वर्तमान…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?