कंटेंट क्रिएटर से काउंसलर तक: कविता मिन्हास ने लिखी सफलता की नई कहानी

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कभी सोशल मीडिया पर “फूडी क्वीन” के नाम से स्वाद और पर्यटन की दुनिया को नई पहचान देने वाली कविता मिन्हास ने अब राजनीति के मैदान में भी अपनी अलग छाप छोड़ दी है। नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर-6 घुग्गर-खिलड़ू से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि जनता से सीधा जुड़ाव ही असली ताकत होता है।

सोशल मीडिया और पत्रकारिता के माध्यम से लोगों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली कविता मिन्हास को वार्ड की जनता ने भरपूर समर्थन दिया। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया।

कविता मिन्हास की पहचान केवल एक सोशल मीडिया क्रिएटर तक सीमित नहीं रही। उन्होंने वर्षों तक स्थानीय मुद्दों, पर्यटन, खान-पान और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर लोगों के दिलों में जगह बनाई। यही भरोसा चुनाव में वोटों में बदल गया और जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुन लिया।

जीत के बाद कविता मिन्हास ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड में विकास को नई गति देना, स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करना, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना रहेगा। उन्होंने इस जीत को वार्ड की जनता, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को समर्पित किया।

यह जीत केवल एक उम्मीदवार की सफलता नहीं, बल्कि इस बात का उदाहरण भी है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जनता के बीच बनाई गई साख और लगातार जनसेवा का जज्बा राजनीति में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *