पालमपुर में पार्किंग और सौंदर्यकरण पर खर्च होगें 43 करोड़

Prince Kumar
5 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

पालमपुर में दो वाहन पार्किंग सहित, पर्यटन निगम के विभिन्न कैफे के जीर्णोद्धार और सड़कों के सौंदर्यकरण पर 43 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने शनिवार को इन कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी मौजूद रहे। ये परियोजनाएं एशियन विकास बैंक के सहयोग से पालमपुर और नगरोटा बगवां का सौंदर्यकरण योजना के तहत सिरे चढ़ाई जा रही हैं।

सर्वप्रथम पालमपुर बस अड्डे के समीप 25 करोड़ की लागत से तैयार पार्किंग और इसके पश्चात पुरानी सब्जी मंडी के पास 8.50 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली पार्किंग का भूमि पूजन किया गया। बस अड्डे के पास बनने वाली पार्किंग में 210 चार पहिया वाहन और 110 दोपहिया वाहन के लिए पार्किंग तैयार होगी। इसमें 15 बड़ी बसों और 2 छोटी बसों की पार्किंग भी शामिल है। वहीं पुरानी सब्जी मंडी के पास 99 चार पहिया और 27 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग तैयार होगी।

इसके पश्चात 2 करोड़ रुपए की लागत से न्यूग्ल कैफ के जीर्णोद्धार कार्य का भी भूमि पूजन किया। इस परियोजना में 2 करोड़ की लागत से कॉफी कैफे शॉप और पालमपुर की सड़कों का सौदर्यकरण भी शामिल है। कुल मिलाकर 43 करोड़ रुपए की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है ताकि पालमपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें। परियोजनाएं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से लैस होंगी।

इस मौके पर प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने पालमपुर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यटन निगम और स्थानीय विधायक आशीष बुटेल के अथक प्रयासों से ये परियजोजनाएं सिरे चढ़ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि तय समय के भीतर ये प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे। परियोजना के तहत नगरोटा बगवां और पालमपुर दोनो विधानसभाओं में कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां में 180 करोड़ रुपए के म्यूजिकल फाउंटेन, 27 करोड़ की लागत की पार्किंग सहित करोड़ों रुपए की परियोजनाएं सिरे चढ़ाने का जिक्र भी किया।

बाली ने कहा कि इन कार्यों के भूमि पूजन से पहले टेंडर हो चुके हैं। भूमि पूजन के तुरंत बाद कार्य शुरु होगा और लोगों को सुविधा के लिए ये परियोजनाएं समय पर बनकर तैयार हो जाएंगी। इसके पश्चात उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान इन परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी आभार जताया।

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि आदि हिमानी चामुंडा के लिए रोपवे का मामला फिर से शुरु किया जाएगा और इसे सिरे चढ़ाने के लिए भरसक प्रयत्न किए जाएंगे। उन्होंने भूमि पूजन के पश्चात परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।

इस मौके पर विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर के लोगों को परियोजनाओं के लिए बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पार्किंग परियोजनाओं से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को लाभ होगा। बस अड्डे की पार्किंग में भविष्य में 300 से ज्यादा वाहन खड़ा करने की क्षमता से लैस किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बंदला थाथरी रोपवे प्रोजक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा।

कार्यक्रम के मौके पर बीसीसी अध्यक्ष एवं वूल फेडरेशन के निदेशक त्रिलोक चंद, पूर्व महापौर गोपाल नाग, एमडी एचपीटीडीसी राजीव कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम रमेश कुमार, एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान, एसई लोक निर्माण विभाग बीएम ठाकुर, पर्यटन बोर्ड के परियोजना प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा, डीएम पथ परिवहन निगम पंकज चड्डा सहित विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय पूर्व जन प्रतिनिधि, स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *