Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: नन्हे कदमों ने भरी सफलता की उड़ान: अम्ब स्थित ‘राइज अप किड्स’ का वार्षिक उत्सव संपन्न
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेशऊना

नन्हे कदमों ने भरी सफलता की उड़ान: अम्ब स्थित ‘राइज अप किड्स’ का वार्षिक उत्सव संपन्न

Prince Kumar
Last updated: March 23, 2026 6:08 am
Prince Kumar
Share
SHARE

अम्ब (ऊना): क्षेत्र के प्रमुख प्री-स्कूल ‘राइज अप किड्स (RUK)’ ने अपने वार्षिक रिपोर्ट दिवस के अवसर पर अपनी उपलब्धियों की झलक प्रस्तुत करते हुए बताया कि 9 मार्च 2024 को मात्र 22 बच्चों से शुरू हुआ यह संस्थान आज 65 से अधिक छात्रों तक पहुंच चुका है। संस्थान के दो बच्चों ने आर्मी स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण के चलते कई बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है, जहां थेरेपी की आवश्यकता वाले बच्चों में से अधिकांश अब सामान्य रूप से संवाद और गतिविधियों में भाग लेने लगे हैं।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई पहाड़ी नाटी, भांगड़ा और विभिन्न गानों पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। मासूम अदाओं और ऊर्जा से भरपूर इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर डॉ. देव कला शर्मा, इंदु धीमान, मनीषा जी सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए खूब आनंद लिया और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का वातावरण पारिवारिक और उत्सवपूर्ण रहा, जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों की झलक भी स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article हिमाचल को पीछे ले जाने वाला “बैक गियर बजट” – डॉ. राजीव बिंदल
Next Article दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर ऊना के स्टूडेंट्स ने सीखे आग बुझाने के हुनर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

ऊनाहिमाचल प्रदेश

राजकीय प्राथमिक पाठशाला डूहकी के छात्रों ने गाड़े सफलता के झंडे, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला, डूहकी के दो होनहार विद्यार्थियों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम…

2 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

अंब में युवक रहस्यमयी हालात में लापता, परिजन परेशान

थाना अंब क्षेत्र के तहत गांव अनदौरा अपर निवासी एक युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की…

2 Min Read
हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सियासी हलचल: डॉ. मार्कंडेय ने फूंका ‘तीसरे विकल्प’ का बिगुल, नई पार्टी की तैयारी तेज

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक बड़े उलटफेर की आहट सुनाई…

3 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

खैरा का लाल बना सेना में अफसर आयुष मेहरा की उपलब्धि से गदगद हुआ पूरा इलाका

देवभूमि हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले खैरा गाँव के लिए आज का दिन ऐतिहासिक…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?