दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर ऊना के स्टूडेंट्स ने सीखे आग बुझाने के हुनर

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

जिला अग्निशमन विभाग की ओर से दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर ऊना के स्टाफ व स्टूडेंट्स को आग से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर संस्थान के अतिरिक्त निदेशक रंजन चांगककोटी समेत अन्य स्टूडेंट्स उपस्थित रहे । बताया गया कि अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार आग पर नियंत्रण डालना है। संस्थान में स्थापित अग्निशमन यंत्रों का किस प्रकार ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मॉक ड्रिल की ओर स्टाफ व स्टुडेंट्स को आग के बारे में अलर्ट किया व हाइड्रेड से भी आग बुझाने के तरीके प्रैक्टिकल करके बताए । अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने का अभ्यास करवाया गया है । होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है । ताकि आग से होने वाले जान माल के नुकसान को रोका जा सके । इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम में शामिल फायरमैन मुकेश कुमार, राकेश कुमार पर आधारित टीम ने दिव्यांग नेशनल केरियर सर्विस सेंटर के स्टाफ व स्टूडेंट्स को आग बुझाने की ट्रेनिंग दी गई है । कहा कि फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा जिला में शैक्षणिक संस्थानों , अस्पतालों व उद्योगों समेत आग की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है । ताकी आग लगने की स्थिति में समय रहते अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर काबू पाया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *