जसवां-परागपुर में भाजपा संगठन को धार देने पहुंचे सिद्धार्थन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

रविवार को भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मोईन में बूथ अध्यक्षों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में विशेष रूप से जसवां-परागपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रागपुर विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष देहरा अजय खट्टा, संजीव शर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ केंद्र एवं प्रदेश की जनहितैषी नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाएं।
इस दौरान आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा संगठन मंत्री का यह प्रवास कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहा। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी गतिविधियों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *