जेएनवी सोलन के 4 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में गाड़े झंडे, शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन के चार प्रतिभावान विद्यार्थियों ने चतुर्थ स्टेट आर्चरी ओपन ट्रायल में अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित इस राज्य स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी खिलाड़ियों का चयन अब शिलांग में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।ट्रायल के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने जूनियर और सब-जूनियर दोनों वर्गों में पदक अपने नाम किए:​सेजल नेगी (जूनियर वर्ग) – स्वर्ण पदक, ​अक्षिता शर्मा (सब-जूनियर वर्ग) – स्वर्ण पदक​,तेनजिन कुंजे (जूनियर वर्ग) – रजत पदक,आयुष (जूनियर वर्ग) – रजत पदक हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और कोच का कुशल मार्गदर्शन रहा है। इन खिलाड़ियों को विद्यालय के आर्चरी कोच अंकित चौधरी तथा शारीरिक शिक्षक हरिंदर सिंह और नेहा राठौर की देखरेख में प्रशिक्षित किया गया था

प्रातःकालीन सभा में सम्मान और शुभकामनाएँ

​इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रातःकालीन सभा के दौरान विद्यालय के प्राचार्य के.के. यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चारों खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

​प्राचार्य के.के. यादव, समस्त शिक्षकगण और स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं उनके कोच तथा खेल शिक्षकों को बधाई दी और शिलांग में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *