आलमपुर उप तहसील के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गंदड़ में अज्ञात चौरों द्वारा आज एक और बंद घर के ताले तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है । चोर यहां से लाखों रुपये न के सोने व चांदी के गहनों के साथ साथ आठ हजार रुपये की नकदी भी चुरा कर ले गए । चोरों द्वारा इस घर के ताले कब तोड़े गए हैं इसका कोई पता नहीं है । जिस घर के ताले टूटे हैं उस घर की मालकिन पिछले एक डेढ़ माह से अपनी बड़ी बेटी के पास लुधियाना गई है व छोटी बेटी सीमा को जो कि खैरा में रहती है घर की बीच बीच में साफ सफाई व देखभाल करने को कह गई थी ।जिस घर के ताले टूटे हैं वो घर गंदड़ पंचायत की सुलेशना देवी का है । सुलेशना देवी की छोटी बेटी जो कि खैरा में रहती है अभी कुछ दिन पहले ही घर की साफ सफाई करके गई हुई थी ।घर की मालकिन सुलेशना देवी ने आज शुक्रवार को लुधियाना से अपने घर गंदड़ आ जाना था ।जिसके चलते उसकी बेटी सीमा वीरवार सुबह घर की साफ सफाई हेतू गंदड़ आई तो उसने देखा की घर का दरवाजा टूटा हुआ था ।जब अंदर कमरों में गई तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था । जब उसने अपनी मां को घर में रखे गहनों की जानकारी ली तो जो गहने उसकी मां ने घर में रखे हुए बताए वह सब गायब थे । उक्त घटना की सूचना सुलेशना के दामाद ने आलमपुर को दी ।पुलिस ने मौके का मुआयना करके अपनी आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है । गौरतलब है कि गंदड़ क्षेत्र व इसके आसपास के गांवों में पिछलें कुछ समय से काफी चोरियां हो चुकी है ।लेकिन यह अज्ञात चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।