सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लठियाणी से वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा फोटोग्राफी की दुकान भी संचालित करते थे और लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे।

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर देव आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना, जिला अध्यक्ष भारत भूषण, महामंत्री स्पर्श राम शर्मा, उपाध्यक्ष जतिंदर कुमार, अशोक चौधरी, पंडित संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति स्याल, ब्लॉक अध्यक्ष अम्ब कपिल सूद, ब्लॉक अध्यक्ष दौलतपुर चौक गुरदेव कुमार सहित राकेश कुमार, राजिंद्र पंडित, संजीव कुमार, दविंद्र ठाकुर, विवेक शर्मा, राम प्रकाश, ऋषभ मोदगिल और अमन चौधरी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार विनोद शर्मा की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती और पत्रकारिता जगत को भी उनकी कमी लंबे समय तक महसूस होगी। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार और उनके सभी चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *