उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक आयोजित संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में होगा कार्यक्रम

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!
उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस का आयोजित संयुक्त कार्यालय भवन परिसर में 15 अगस्त 2026 को आयोजित किए जाएगा। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 15 अगस्त के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
एसडीएम ने कहा कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर शानदार देशभक्ति परेड और विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। समारोह का आयोजन पालमपुर स्थित संयुक्त कार्यालय भवन के प्रांगण में किया जाएगा। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि स्थान की आवश्यकता बढ़ी, तो कार्यक्रम का आयोजन होली मेला ग्राउंड में भी किया जा सकता है।
लोक निर्माण विभाग सहित जल शक्ति विभाग को इस संबंध में तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली बोर्ड को बिजली की आपूर्ति निर्बाध सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय के साथ जल्द कार्यक्रम को रूपरेखा पूर्ण की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रात: 10.55 से किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा झंडा फहराने, परेड के निरीक्षण, परेड आयोजन के पश्चात मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। इसके पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
परेड, पूर्वाभ्यास, सभी शैक्षणिक संस्थानों के एनसीसी, एनएसएस छात्रों के साथ समन्वय स्थापित कर परेड के सफल आयोजन को लेकर पुलिस विभाग को एसडीएम ने निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने सभी विभागों को अपने-अपने दायित्व समय रहते पूरे करने और आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में नगर निगम पालमपुर की महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक, डीएसपी सुनील राणा और तहसीलदार साजन बग्गा, विभिन्न बैंकों के प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *