स्वयं सहायता समूहों को योगी मान-धन श्रम योजना के प्रति जागरूक करने के लिए बैठक आयोजित

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर निगम पालमपुर द्वारा सीएसआईआर –आईएचबीटी पालमपुर तथा मैनेजर ई-डिस्ट्रिक्ट, धर्मशाला के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को होली के रंग प्राकृतिक उत्पादों से बनाने एवं “योगी मान-धन श्रम योजना” तथा ई-श्रम कार्ड के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता महापौर गोपाल नाग द्वारा की गई।

बैठक में महिलाओं को हल्दी, रागी, प्राकृतिक मसाले, दाल, आंवला पाउडर, शहद, अचार सहित अन्य प्राकृतिक उत्पादों के निर्माण, पैकेजिंग एवं विपणन के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महिलाओं को अपने उत्पाद “पालमपुर हाट” में विक्रय करने के अवसरों के बारे में भी अवगत कराया गया।
मैनेजर ई-डिस्ट्रिक्ट धर्मशाला द्वारा “योगी मान-धन श्रम योजना” की विस्तृत जानकारी दी गई तथा ई-श्रम कार्ड के महत्व एवं लाभों के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया।

गोपाल नाग ने कहा कि सीएसआईआर के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा प्रशिक्षण एवं विपणन सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर उपमहापौर, नगर निगम के पार्षद पूनम वाली, सामुदायिक आयोजन प्रियंका तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share This Article