पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने आज ग्राम पंचायत ग्वालटिक्कर में 34 लाख रुपए की नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र के भवन का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। नए भवन के शुरू होने से ग्वालटिक्कर एवं आसपास के गांवों के निवासियों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पहले जहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जाता था उसे भवन की हालत दयनीय थी। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर इस भवन का कार्य पूर्ण किया गया है।
विधायक बुटेल ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पेयजल सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी क्षेत्र में 3.5 वर्षों में लगभग 25 करोड रुपए की लागत से विभिन्न नई सड़कों का निर्माण किया गया है लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 8.5 करोड़ रुपए की लागत से कलोली से कण्ड टिक्कर संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3.50 करोड़ की लागत से नैन से कंडबाडी़ बाया लेप्रोसी हॉस्पिटल संपर्क सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
उन्होंने विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लगभग 17 करोड़ पर की लागत से कंडबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगो की मांग पर कण्ड से टिक्कर संपर्क सड़क का 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ उन्होने स्वास्थ्य उप केंद्र की सड़क निर्माण के लिए 10 लाख , फुट पाथ के लिए 3 लाख, लोअर कण्ड महिला मंडल के डंगे के लिए 2 लाख और वार्ड -3 महिला मंडल के भवन विस्तार के लिए 2.5 लाख देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर विधायक का भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता लोक विभाग बिनीत शर्मा, सहायक अभियन्ता सार्थक सूद , बीएमओ डॉ गुरमीत कटोच, स्थानीय प्रधान जिगरी राम,उप प्रधान संतोष ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
