जसवां-प्रागपुर। डांगरा क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कथा 9 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित होगी।
कथा का वाचन प्रसिद्ध भागवत आचार्य वरिंदर गर्ग शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन के दौरान आचार्य वरिंदर गर्ग शास्त्री श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथाओं, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा धर्म और जीवन के आध्यात्मिक संदेशों से अवगत करवाएंगे।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
