नगर पंचायत अम्ब के आंगनबाड़ी केंद्र अम्ब-5 में शुक्रवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों और गांव की महिलाओं के साथ कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोनिका कुमारी ने सर्वप्रथम केक काटकर जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों और महिलाओं ने मिलकर भक्ति गीत “राधा ढूंढ रही, किसी ने मेरा श्याम देखा” पर मनोरंजन किया और कृष्ण भक्ति के रंग में रंग गए।
इस अवसर पर मोनिका कुमारी ने कहा कि हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर आंगनबाड़ी केंद्र में कुछ अलग और रचनात्मक आयोजन करने का प्रयास किया जाता है, ताकि बच्चों में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं के प्रति रुचि और श्रद्धा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में अनेक लीलाओं के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। हमें भी उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों की खुशी और महिलाओं की भागीदारी ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। आइए, हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाएं और सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
आंगनबाड़ी केंद्र अम्ब-5 में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Leave a Comment
