फेडरेशन कप हॉकी: हिमाचल प्रदेश की टीमों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा

Prince Kumar
1 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

चंडीगढ़ में 17 से 19 जुलाई तक आयोजित फेडरेशन कप में हिमाचल प्रदेश की रोलर हॉकी और इनलाइन हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। कड़े मुकाबलों के बीच बेहतरीन खेल कौशल दिखाते हुए रोलर हॉकी टीम ने दूसरा स्थान (रजत पदक) और इनलाइन हॉकी टीम ने तीसरा स्थान (कांस्य पदक) अपने नाम किया।इस प्रतियोगिता में 9 सदस्यीय इनलाइन हॉकी टीम में अजय, अमित, अनीश, माणिक, मोक्ष, जितेन्द्र, यशपाल, मंजू, शेरी और मयूर शामिल रहे। वहीं, 6 सदस्यीय रोलर हॉकी टीम में कुणाल, चन्दन, अमरजोत, मनवीश, रोहन और पार्थ ने दमखम दिखाया।टीमों की इस बड़ी सफलता पर ट्रेजरर मिथुन राणा और जनरल सेक्रेटरी जतिन कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान खिलाड़ियों की जर्सी दयाकरण सिंह और रणजीत सिंह द्वारा स्पॉन्सर की गई थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *