Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: शुक्रवार से रविवार शाम 5 से 8 बजे तक बंद होगा ट्रैफिक, पायलट आधार पर योजना होगी लागू
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

शुक्रवार से रविवार शाम 5 से 8 बजे तक बंद होगा ट्रैफिक, पायलट आधार पर योजना होगी लागू

Prince Kumar
Last updated: July 1, 2026 3:26 pm
Prince Kumar
Share
SHARE

पालमपुर के मुख्य बाजार सिविल अस्पताल से लेकर सुभाष चौक को मॉल रोड बनाया जाएगा। शुक्रवार से लेकर रविवार तक हर सप्ताह शाम के 5 बजे से लेकर 8 बजे तक बाजार से होकर ट्रैफिक बंद किया जाएगा। योजना को फिलहाल पायलट आधार पर शुरु किया जाएगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो मामले पर उपमंडल प्रशासन उचित विचार कर इसे बढ़ाने की योजना बनाएगा। इस योजना को अगले सप्ताह से लागू किया जाना प्रस्तावित है।

मामले पर आज आयोजित बैठक में एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पालमपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस कवायद को शुरु किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटक आकर्षित होंगे और व्यापार भी बढ़ेगा। यदि यह योजना सफल रही तो मुख्य बाजार को पूरी तरह मॉल रोड में तबदील किया जाएगा। साथ ही इसका सौंदर्यकरण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर और विशेषत: मुख्य बाजार के आसपास अवैध पार्किंग को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य बाजार में ट्रैफिक बंद होने के समय लोगों को मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था करने का प्रस्ताव है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। साथ ही ट्रैफिक प्लान क्या होगा इसकी अधिसूचना भी जल्द की जाएगी।

शहर के कारोबारियों, स्थानीय लोगों के साथ आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। एसडीएम का कहना है कि इस संबंध में एक सप्ताह तक सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। साथ ही कारोबारियों के हितों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

इस दौरान एसडीएम ने गौवंश को गौसदन तक पहुंचाने और कास्ट्रेशन करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए भी विचार किया गया। पशुपालन विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए गए।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपने विचार रखे और सभी के हितों का ध्यान रखने की अपील की। अधिकतर हितधारकों ने मामले पर सहमति जताई और कहा कि वह पालमपुर के हित में लिए जाने फैसलों के लिए प्रशासन के साथ हैं।

डॉ. ओपी यादव ने सभी हितधारकों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन दिया और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। महापौर राधा सूद ने भी इस दौरान प्रशासन को मामले पर उचित कार्रवाई करने की अपील की और अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

डीएसपी सुनील राणा, पूर्व पार्षद, व्यापारमंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, महासचिव गीतेश भृगु, उपाध्यक्ष रमेश महाजन सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना के लिए स्थानीय लोगों से परामर्श बैठक आयोजित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

ऊनाहिमाचल प्रदेश

सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के सहयोग से ब्रह्मपुर परिसर को मिलेगी नई दिशा : चैतन्य शर्मा

पूर्व विधायक एवं भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने ब्रह्मपुर स्थित सीएसडी एवं ईसीएचएस परिसर के विकास के लिए…

3 Min Read

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कृष्णानगर में विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन

आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल , कृष्णनगर में 17 फरवरी2026 को राष्ट्रीय अभिष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी…

1 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

सीबीएसई बोर्ड में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं के छात्र छाए

गुरुकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटौहड़ कलां ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई की दसवीं…

2 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

सांसद हर्ष महाजन ने संसद में उठाया हिमाचल में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के फंड का मुद्दा

राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने संसद में हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त निधियों के आवंटन…

3 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?