Himachal First
  • Home
  • About
  • Contact
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Reading: सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थापित होगी एमआरआई मशीन : आशीष बुटेल
Share
Himachal FirstHimachal First
Font ResizerAa
  • हिमाचल प्रदेश
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर
Search
  • Home
  • About
  • Privacy Policy
  • हिमाचल प्रदेश
    • ऊना
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चंबा
    • बिलासपुर
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
Have an existing account? Sign In
Follow US
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थापित होगी एमआरआई मशीन : आशीष बुटेल

Prince Kumar
Last updated: June 21, 2026 11:47 am
Prince Kumar
Share
SHARE

विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा शीघ्र ही अस्पताल में एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 50 बिस्तरों की क्षमता वाले मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन का निर्माण भी किया जाएगा।

विधायक आशीष बुटेल शनिवार को सिविल अस्पताल पालमपुर की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की वार्षिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव की अध्यक्षता में किया गया।

आशीष बुटेल ने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल है और यहां नई स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एमआरआई मशीन स्थापित करने तथा मदर एंड चाइल्ड अस्पताल भवन के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान अस्पताल में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा चिकित्सकीय एवं अन्य स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए प्रभावी प्रयास किए गए हैं और शेष रिक्त पदों को भी शीघ्र भरा जाएगा।

विधायक ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में 26 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल ने कायाकल्प योजना के अंतर्गत जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि जिला भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से आगामी वर्ष प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा तथा डेंटल भवन के निर्माण कार्य को भी शुरू किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में तीन शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को भी जल्द कार्यशील बनाया जाएगा, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध हो सकेंगी।

विधायक ने रोगी कल्याण समिति के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए अस्पताल में और अधिक सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने अपने सुझाव भी साझा किए तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 करोड़ 86 लाख 27 हजार रुपये के बजट को अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने सभी आरकेएस सदस्यों से जनसहभागिता के माध्यम से अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग देने का आह्वान किया तथा विधायक द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व अस्पताल को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सहयोग प्रदान करने वाले दानी सज्जनों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तिलक भागड़ा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. डोली बिंद्रा, नव निर्वाचित पार्षद राधा सूद, खंड विकास अधिकारी पालमपुर राजेश्वर भाटिया, दानी सज्जन रमेश मदान, आरकेएस के मनोनीत सदस्य सुरेंद्र सूद, गोपाल सूद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 1.09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article नवोदय विद्यालय कुनिहार में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Pick

Top Writers

Oponion

You Might Also Like

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

उतराला बना आयुष ग्राम, योग-आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा

ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य…

3 Min Read
कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

पालमपुर में सीवरेज कार्य में अव्यवस्था एवं देरी पर प्रशासन सख्त

नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान व्याप्त अव्यवस्था को लेकर उपमंडल दंडाधिकारी पालमपुर डॉ. ओपी…

2 Min Read
शिमलाहिमाचल प्रदेश

आडवाणी जी के उम्र और स्वास्थ्य का उपहास मंत्री का घटियापन, माँगे माफी : राकेश जम्वाल

शिमला से जारी बयान में हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदर नगर से विधायक राकेश जम्वाल ने राजस्व…

3 Min Read
ऊनाहिमाचल प्रदेश

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत हिन्दू जागृति द्वारा 16 मार्च को “केरला स्टोरी 2” का मेगा मूवी शो आयोजित

चिंतपूर्णी क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी एवं शाश्वत…

2 Min Read
Himachal First

News

  • Home
  • क्राइम
  • ट्रैफिक
  • प्रशासन
  • फोटो
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • वीडियो

हिमाचल प्रदेश

  • कांगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • बिलासपुर
  • मंडी
  • लाहौल स्पीति
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • हमीरपुर

जानकारी

  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • पर्यटन
  • रोजगार
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

About

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Sitemap

Follow

  • Facebook

© 2026 Himachal First  | Maintained & Designed By HNM Creative Solutions

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?