15 जून तक स्वगणना द्वारा अपनी जानकारी दर्ज करवाएं लोग- नेत्रा मेती

Prince Kumar
3 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती ने पालमपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि जनगणना के तहत 15 जून तक लोग स्वगणना द्वारा अपनी जानकारी डिजीटल माध्यम से दर्ज करवाएं। इसके पश्चात जनगणना कर्मी घर पर आएंगे और जनगणना को अंजाम देंगे।

उन्होंने कहा कि लोग se.census.gov.in वैबसाइट पर स्वगणना करें। स्वगणना को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं जो सही नहीं हैं। स्व गणना या जनगणना का आधार कार्ड पेन कार्ड या किसी अन्य दस्तावेज से कोई संबंध नहीं है। जो लोग जिस स्थान पर रह रहे हैं उनकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। इसके तहत पहले भवनों की गणना और इसके पश्चात जनगणना की जाएगी।

आयुक्त ने कहा कि सभी लोग स्वगणना के लिए वैबसाईट का प्रयोग करें और सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। 34 प्रश्नों की सही जानकारी वैबसाइट पर दर्ज करें।

नेत्रा मेती ने कहा कि जनगणना लोकतंत्र की आधारशिला है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश की नीतियों, विकास कार्यों तथा कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण का आधार बनते हैं। आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, संसाधनों के वितरण और शहरी योजना जैसे अनेक क्षेत्रों में जनगणना की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने बताया बताया कि जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनेगी। स्व-गणना के अंतर्गत आमजन 01 जून से 15 जून 2026 के बीच स्व-गणना पोर्टल पर लॉग-इन कर घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूर्ण होने पर एक स्व-गणना आईडी प्राप्त होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक के साथ साझा करना होगा। सभी नागरिक जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय रूप से भाग लें।

प्रदेश में प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक मोबाइल ऐप के माध्यम से परिवार के मुखिया का नाम, मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसंपत्तियों से संबंधित 33 अधिसूचित प्रश्नों की जानकारी एकत्रित करेंगे। इसमें आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। सही और पूर्ण जानकारी प्रदान करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस मौके पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम रमेश कुमार, अधिशाषी अभियंता अभिनव सकलानी और जनगणना के नोडल ऑफिसर आशीष रस्तोगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *