मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक: किशोरी लाल

Prince Kumar
2 Min Read
Disclosure: This website may contain affiliate links, which means I may earn a commission if you click on the link and make a purchase. I only recommend products or services that I personally use and believe will add value to my readers. Your support is appreciated!

विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत संसाल में आयोजित प्रसिद्ध मुकुट नाथ मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने मेले में उपस्थित स्थानीय लोगों, युवाओं एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों एवं सांस्कृतिक आयोजनों को संरक्षण देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इन आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति से जुड़ी रहें।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मेले न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
मेले के दौरान कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छोटी कुश्ती का मुकाबला सचिन एवं अमन के मध्य हुआ, जिसमें अमन विजयी रहे। वहीं बड़ी माली का मुकाबला विशाल तथा रविंदर के बीच आयोजित हुआ, जिसमें विशाल ने विजय प्राप्त की।
बड़ी माली के विजेता विशाल को 11 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया,ल जबकि उपविजेता रहे रविंदर को 9,100 रुपये की राशि देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वीरेंद्र जमवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौधरी, सोनू, बाबू राम, लभु, यशपाल, सह मीडिया प्रभारी अजय गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *